फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM's appeal, don't miss opportunity, gain public confidence

लॉकडाउनः डीएम की अपील, मौका चूकें नहीं, हासिल करें जनता का भरोसा

Sat, 02 May 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
DM's appeal, don't miss opportunity, gain public confidence
कोरोना महामारी ने भले ही लोगों को कैद कर दिया हो लेकिन पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मियों की थोड़ी सी सेवा पर ही लोग उनका सम्मान करने से नहीं चूक रहे हैं। आजमगढ़ के डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी सोच को बदलते हुए जनता का विश्वास जीतने की अपील की है।
विज्ञापन

पर्यावरण को लेकर पूरे विश्व में कई वर्षों से हाय तौबा मची हुई थी। गंगा और कई नदियों की सफाई पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे थे। लेकिन कुदरत ने कोरोना महामारी के रूप में ऐसा कहर ढ़ाया कि हर कोई घरों में कैद हो गया। प्रदूषण कम हो गया। नदियों ने खुद को साफ कर लिया अब बारी इंसानों की है कि वह अपने आप को बदलें। कोरोना महामारी के दौरान पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि जगह-जगह लोग उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब देखना यह है कि यह लोग जनता के इस विश्वास को कब तक बनाए रखते हैं। या कोरोना महामारी की समाप्ति के बाद उनका वारियर्स का रूप गायब तो नहीं हो जाएगा। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि कुदरत ने खुद से अपनी हालत को सुधार लिया है। अब बारी हम इंसानों की है। हमें सोचना होगा कि जब हमारे थोड़े से अच्छे कार्य के लिए जनता हमारे ऊपर फूलों की बारिश कर हमें सम्मान दे रही है तो हमें भी उसके विश्वास को बनाए रखना होगा। मेरी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील है कि वह खुद के अंदर बदलाव लाते हुए अपने कर्तव्य का जिम्मेदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed