फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspected containment zone, directed woman to be admitted to hospital

डीएम ने किया कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण, महिला को अस्पताल में भर्ती कराने का दिया निर्देश

Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
DM inspected containment zone, directed woman to be admitted to hospital
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने रविवार को कई कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। निगरानी समितियों से कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार संबंधी जानकारी लेने के साथ ही होम क्वारंटीन मरीजों से बात कर दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विकास खंड पल्हनी की ग्राम पंचायत आजमपुर में एक कोरोना संक्रमित महिला जिसने पथरी का आपरेशन कराया था, उसे नोडल अधिकारी से बात कर मेडिकल कालेज में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश डीएम ने दिया। इस दौरान उन्होंने सदर तहसील के देवखरी, आजमपुर के साथ सगड़ी तहसील के जमुआं गांव के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। होम क्वारंटीन मरीजों से दवा के संबंध में जानकारी ली। कोई भी परेशानी होने पर कंट्रोल रूम को सूचित करने को कहा। डीपीआरओ लालजी दुबे को साफ-सफाई और नियमित सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला, बीडीओ पल्हनी नीलिमा गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed