{"_id":"61ed92096b03a74bc574731b","slug":"dm-gave-instructions-to-get-fir-on-two-schools-azamgarh-news-vns635125748","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दो विद्यालयों पर एफआईआर कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दो विद्यालयों पर एफआईआर कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 को सकुशल कराने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी ने दोनों पालियों की परीक्षाओं के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालयों में इलेक्ट्रिक उपकरण मिलने पर एसडीएम व डीआईओएस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए।
डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी अनुराग आर्य संयुक्त रूप से प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा, बाबा बैजनाथ जी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर, आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, हफिजपुर व हरिश्चन्द्र इंटरमीडिएट कॉलेज आजमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा एवं आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, हफिजपुर में निरीक्षण के दौरान कुछ खाली कमरे खुले मिले जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रधानाचार्य को बंद कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही बाबा बैजनाथ जी इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी ने एसडीएम निजामाबाद द्वारा सभी कमरों को चेक कराया गया। कमरों के खुली खिड़की पाए जाने पर उन्हें तत्काल बंद कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रिंटर एवं फोटोकॉपियर मशीन मिली। डीएम ने एसडीएम निजामाबाद व जिला विद्यालय निरीक्षक को संबंधित पर एफआईआर कराने का निर्देश दिया। वहीं हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज आजमपुर के निरीक्षण के दौरान प्रिंटर एवं फोटोकॉपियर मशीन, लैपटॉप, मोबाइल पाए जाने पर डीआईओएस को संबंधित के विरूद्ध एफआईआर का निर्देश दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा द्वितीय पाली (उच्चतर प्राथमिक स्तर) में परीक्षा केंद्र शिब्ली डिग्री कालेज एवं राजेन्द्र प्रसाद स्मारक इंटर कालेज सेठवल, रानी की सराय का निरीक्षण किया गया।