फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM expressed displeasure over slow progress in work

Azamgarh News: कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over slow progress in work
जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों को साफ-स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल-हर घर जल योजना चल रही है। इसके तहत हो रहे कार्यों की प्रगति काफी धीमी है। जिसे लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जमीन की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। बोरिंग का ट्रायल होने के बाद तत्काल पानी की आपूर्ति करें। कार्यदाई संस्थाओं को पंप हाउस के कार्य में तेजी लाने तथा सोलर लगाने एवं एफएचटीसी को तेज गति से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को धीमी गति से कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के मैन पावर को चेक करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यस्थल पर जाकर मैन पावर का सत्यापन करें। कार्य में अपेक्षित सुधार न लाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कटी हुई सड़कों एवं गड्ढों को तत्काल समतल एवं भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुत आवश्यक होने पर ही रोड को काटा जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि रोड काटकर छोड़ देने पर ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियंता एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed