फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District hospital encompass

जिला अस्पताल में दिया धरना

Tue, 02 Jun 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
District hospital encompass
आजमगढ़। जिला अस्पताल की बंद सीटी स्कैन मशीन को चालू कराने की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान लोगों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर निजी क्लिनिक संचालकों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने कहा कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मिलीभगत से सीटी स्कैन मशीन को तकनीकी खराबी दिखाकर बंद कर दिया जाता है। जिससे दूर-दूर से आए मरीजों को बाहर जाकर सीटी स्कैन कराना पड़ता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन को चालू नहीं किया गया तो हम वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने के बाद उन्होंने मांगों का ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। इस मौके पर अरुण सिंह, साधू यादव, गुड्डू यादव, ज्ञानमती देवी, मिटूल यादव, योगेंद्र यादव, राजू पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed