फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District furniture firm is making and selling branded duplicate almirahs

Azamgarh News: ब्रांडेड की डुप्लीकेट अलमीरा बना कर बेच रहा जिले का फर्नीचर फर्म

Sun, 03 Dec 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
District furniture firm is making and selling branded duplicate almirahs
ब्रांडेड के नाम पर डुप्लीकेट आलमारी जिले में धड्ल्ले से बनाकर बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत सामने अपने पर ब्रांडेड कंपनी के जिम्मेदारी ने डुप्लीकेट बनाने वाले फर्म को ऐसा करने से मना किया तो उसके जिम्मेदारों को जानमाल की धमकी मिली। ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर ने इस बाबत शहर कोतवाली में शहर के ही एक फर्नीचर फर्म के दो जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

एक बड़े ब्रांड की अलमीरा कंपनी का डुप्लीकेट जिले में बना कर ग्राहकों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत ब्रांडेड कंपनी से हुई तो प्रयागराज स्थित ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर रावेंद्र कुमार मिश्रा ने जिले में पहुंच कर इसकी जांच पड़ताल की। इस दौरान शहर के अइनिया बद्दोपुर में ब्रांडेड कंपनी के आगे मात्र न्यू लगाकर डुप्लीकेट अलमीरा बनाने की एक पूरी फैक्ट्री ही सामने आ गई।
विज्ञापन

जिले में स्थित फैक्ट्री में ब्रांडेड की डुप्लीकेट अलमीरा बन रही थी और उसे नेहा फर्नीचर के यहां से बिक्री भी किया जा रहा था। इतना ही नहीं कई जगहों पर होलसेल में भी इसकी सप्लाई की जा रही थी। ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर रावेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत फर्जी फर्म के संचालकों से किया तो उन्हें जानमाल की धमकी मिली, जिस पर रावेंद्र मिश्रा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर डुप्लीकेट अलमीरा कंपनी के संचालक अब्दुल कुद्दुश व अब्दुल असलम के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उनके द्वारा जरूरी साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए। इसके आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अब्दुल कुद्दुस पर कुछ दिनों पूर्व एक और मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था। जिसमें उन पर जमीन के नाम पैसा ले लेने के बाद भी बैनामा न करने का आरोप लगा था। इस मामले में कुद्दुस की गिरफ्तारी भी पुलिस ने की। दो दिनों पूर्व ही कुद्दूस द्वारा न्यायालय में दाखिल किए गए जमानत अर्जी को न्यायाधीश ने खारिज भी किया है। अब नए प्रकरण के बाद पुलिस नए सिरे से जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed