फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute over burying the body, panchayat went on for 6 hours

Azamgarh News: शव दफनाने के लिए हुआ विवाद, 6 घंटे तक हुई पंचायत

Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over burying the body, panchayat went on for 6 hours
मुबारकपुर में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जुटी भीड़। संवाद
अमिलो (आजमगढ़)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में मंगलवार को शव दफनाने के लिए एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। समय रहते पुलिस और राजस्व विभाग की सक्रियता से मामला शांत हो गया। लगभग छह घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद मृतक का शव दफनाया गया। अलीनगर निवासी मोहम्मद शमीम (85) का सोमवार की रात में निधन हो गया था। मंगलवार की सुबह परिजन शव दफनाने के लिए कब्र खोदने पहुंचे तो ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने आपत्ति जताई। एक पक्ष उक्त भूमि को कब्रिस्तान की जमीन बता रहा था, जबकि दूसरा पक्ष उसे ईदगाह की भूमि होने का दावा कर रहा था। इस बात के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सुबह पांच बजे विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक जयनारायण सिंह और लेखपालों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों को मुबारकपुर थाने बुलाकर बातचीत की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सहमति बनी कि भूमि विवाद का अंतिम निर्णय न्यायालय से कराया जाएगा। फिलहाल मृतक मोहम्मद शमीम का शव उसी स्थान पर दफनाया जाएगा। भविष्य में न्यायालय का निर्णय आने तक किसी भी मृतक के शव को पास स्थित बड़े कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की व्यवस्था तय होगी। समझौते के दौरान मृतक पक्ष की ओर से मोहम्मद शोएब समेत पांच लोग और ईदगाह कमेटी की ओर से हाजी मंसूर समेत पांच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed