फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disabled woman denied toilet, cousin made her husband

Azamgarh News: दिव्यांग युवती को शौचालय तो दिया नहीं, चचेरे भाई को बना दिया उसका पति

Sat, 23 May 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Disabled woman denied toilet, cousin made her husband
दिव्यांग सुषमा सिंह। संवाद
आजमगढ़। शौचालय योजना में बनवीरपुर की दिव्यांग युवती को अपात्र घोषित किए जाने के मामले में जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच में पाया गया कि पंचायत सचिव ने युवती को उसके चचेरे भाई की पत्नी बताकर विवाहित दर्शाया था। इस मामले में संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

सुषमा सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग हैं और अपने पिता की इकलौती संतान है। दिव्यांग होने से उनकी शादी भी नहीं हुई है। शौचालय योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। लेकिन, शौचालय योजना का लाभ मांगने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने उन्हें गलत तरीके से विवाहिता दर्शाकर अपात्र घोषित कर दिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की तो उनके निर्देश पर बीडीओ मिर्जापुर ने मामले की जांच कराई।
विज्ञापन

आठ मई काे सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान, शिकायतकर्ता सुषमा सिंह, विवेक सिंह तथा अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थलीय जांच की गई। जांच टीम ने पाया कि सुषमा सिंह दिव्यांग हैं और अपने पैतृक घर में भाभी के साथ रहती हैं। उनके घर के पूर्व दिशा में स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 के अंतर्गत निर्मित शौचालय भी मिला। अभिलेखीय जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि शौचालय निर्माण के लिए पहली किश्त 13 मार्च 2024 को छह हजार रुपये तथा दूसरी किश्त 30 अगस्त 2024 को छह हजार रुपये उनके खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व में सचिव द्वारा दी गई रिपोर्ट में सुषमा सिंह को विवाहित बताते हुए विवेक सिंह की पत्नी दर्शाया गया था, जबकि ग्रामीणों और परिजनों ने स्पष्ट किया कि विवेक सिंह उनके चचेरे भाई हैं। अधिकारियों ने इसे असत्य, भ्रामक और निंदनीय माना है। इस पर बीडीओ ने गलत रिपोर्ट देने पर ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और पंचायत सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। शुक्रवार को दिव्यांग सुषमा सिंह डीएम से मिलीं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed