फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS sent feedback from school managers to the government

डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधकों से राय लेकर शासन को भेजी

Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
DIOS sent feedback from school managers to the government
आजमगढ़। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने से पाठ्यक्रम को हुए नुकसान की भरपाई की योजना माध्यमिक परिषद बना रहा है। कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खोलने के लिए समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों से कोविड-19 के दृष्टिगत स्थितियों का आंकलन करते हुए कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खोलने के लिए राय मांगी गई थी। प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से राय मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

गर्मी, सर्दी, त्योहार व रविवार की छुट्टियों के बाद साल में स्कूलों का संचालन 225 दिन होता है। लेकिन, इनमें से लगभग चालीस दिन लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद रहे। इससे पाठ्यक्रम पिछड़ गया है। हालांकि, विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए विद्यार्थियों को हुए इस नुकसान की भरपाई की पूरी कोशिश की, बावजूद ये पूरा नहीं हो पाया है और अब कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खोलने के लिए शासन ने विद्यालय प्रबंधकों से राय मांगी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण डा. वीके शर्मा ने बताया कि माध्यमिक से संचालित विद्यालय जिसमें कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है उन विद्यालयों के प्रबंधकों से कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को स्कूल बुलाने के लिए राय मांगी थी। कुछ प्रबंधकों ने विद्यालय खोलने के लिए कहा है तो कुछ ने विद्यालय बंद रहने की बात कही है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। शासन से जैसा आदेश होगा वैसे काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए से विद्यालय खोलने से संबंधति नहीं मांगी कोई सूचना
जिला बेसिक शिक्षा विभाग से जहां कक्षा छह से लेकर आठ तक के विद्यालय संचालित होते हैं तो वहीं माध्यमिक से भी। शासन द्वारा माध्यमिक से संचालित विद्यालयों से कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को बुलाने से संबंधित राय मांगी गई लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग से कोई राय नहीं मांगी गई। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खोलने से संबंधित हमसे कोई सूचना नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed