फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diarrhea victim middle-aged woman broke down, number six

डायरिया पीड़ित अधेड़ महिला ने तोड़ा दम, संख्या हुई छह

Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea victim middle-aged woman broke down, number six
आजमगढ़। मुबारकपुर में डायरिया का प्रसार रोकने के प्रयास में सफलता नहीं मिल पा रही है। संक्रमण ने दूसरे मुहल्लों को भी चपेट में ले लिया है। कटरा बलुआ और सरैया के बाद पूरा रानी मुहल्लों में भी बीमारी का प्रसार हो गया है। अब तक 500 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को भी एक महिला की मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर में रविवार को डायरिया फैलना शुरू था। इक्का-दुक्का मरीज आ रहे थे। स्वास्थ्य महकमे ने स्थिति की गंभीरता नहीं समझी और रोकथाम का कोई प्रयास नहीं किया गया। मंगलवार को बीमारी ने विस्फोटक रूप धारण कर लिया। एक ही दिन में 70 मरीज अस्पतालों में पहुंचे। उसके बाद प्रशासन हरकद में आया। डायरिया की शुरूआत कटरा बलुआ व सरैया वार्ड से हुई थी लेकिन अब यह नए क्षेत्रों में भी पांव पसारने लगा है। पुरा रानी मुहल्ला में भी बीमारी का प्रसार शुरू हो गया है। पूरा रानी की जरीना (50) की शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। अब तक इस बीमारी से छह लोगों की जान जा चुकी है। राजकीय मेडिकल कालेज में 135 डायरिया पीड़ित भर्ती हुए हैं। सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन ने बताया कि भर्ती मरीजों में 46 बच्चे शामिल हैं, जिसमें छह मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, बांटी गई दवाओं की किट
अमिलो। नए क्षेत्रों में डायरिया का फैलाव शुरू होते ही स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में कटरा बलुआ, बलुआ नेवादा, अलीनगर व कटरा मुहल्ले में कैंप लगाकर लोगों की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाओं की किट भी वितरित किया। किट में क्लोरिन की गोली के अलावा उल्टी, दस्त की दवा व ओआरएस का पैकेट शामिल है। इसके साथ ही साथ घर-घर जांच की कवायद में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी नजर आई। शुक्रवार को लगभग दो सौ लोगों में दवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed