{"_id":"5a089a974f1c1b70548bcc11","slug":"devotees-of-sai-baba-palaki-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":" साईं बाबा पलकी यात्रा में उमड़े भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा पलकी यात्रा में उमड़े भक्त
mirzapur news
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के रैदानी कालोनी में श्री सत्य साईं परिवार सेवा संगठन की ओर से बाबा के वार्षिकोत्सव के मौके पर साईं आंचल के प्रांगण से पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सतसाईं परिवार की ओर से बाबा को छप्पन भोग भी लगाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर साईं बाबा मंदिर को तरह तरह के फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर आकर्षक लाइटों व झालरों से अद्भुत छटा बिखेर रहा था। बाबा का दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा, भक्तों ने भंडारा में प्रसाद भी ग्रहण किय।
रविवार दोपहर लगभग दो बजे रैदानी कालोनी से साईं बाबा का फूलों से सजी भव्य पालकी निकाली गई। सबसे आगे साईं परिवार के पदाधिकारी व नन्हें मुन्ने बच्चे हाथ में पताका लिए चल रहे थे। ढोल नगाड़ा के बीच शहनाई की मधुर ध्वनी व आधा दर्जन डमरू के डम डम पर धूमधाम के साथ पालकी यात्रा आगे बढ़ रही थी। साईं बाबा के वेश में सफेद चमकदार कपड़े पहने बाबा छत्र के साथ भव्यता प्रदार करते पालकी यात्रा में शामिल रहे। महिलाएं ओम साईं नमो नम: सदगुरू साईं नमो नम: का जप करते बाबा की पालकी के पीछे पीछे चल रही थी। पालकी रैदानी कालोनी से निकलकर बरियाघाट हाते हुए पंचमुखी महादेव से पुन: वापस आकर समाप्त हुआ। इसके बाद साईं परिवार की ओर से बाबा का विशाल भंडारा कराया गया। भंडारे में नगर के कोने कोने से आए भक्तों प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी सुंदर भजनों से साईं भक्तों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बाबा को छप्पन भोग से श्रृंगार किया गया।