फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees gathered in temples on the last Monday of Sawan

सावन के आखिरी सोमवार मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples on the last Monday of Sawan
सगड़ी के रामगढ़ ब्रह्मौली स्थित पाताल नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने जाता श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सावन के आखिरी सोमवार को भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों की बजाए लोगों ने घरों में ही बाबा का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। हालांकि सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण मंदिरों में लोगों की भीड़ थी लेकिन यह भीड़ इतनी नहीं थी जो हर वर्ष सावन के महीने में देखने को मिलती थी। लोग कतार बद्ध होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा का जलाभिषेक किए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से पहले ही कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं मंदिरों में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश जारी कर दिया था। जिला प्रशासन पहले ही धारा 144 लागू की गई थी। मंदिरों में एक बार में पांच लोगों से अधिक लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। सावन के आखिरी सोमवार को नगर के भवरनाथ मंदिर पर सुबह के समय काफी संख्या में लोगों की कतार लगी थी। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की कतार कम हो गई। इक्का दुक्का लोग ही बाबा का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पर पहुंचे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी और श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। बहुत से लोगों ने घर में ही बाबा की पूजा अर्चना करने के साथ बगल में स्थित मंदिरों पर पहुंच बाबा की मूर्ति पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। सावन के सोमवार को कांवरियों का जत्था बाबा भवरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचता था। उनके द्वारा लगाए जा रहे बोल बम के जयकारे से पूरा नगर गूंजता था लेकिन इस बार कहीं भी कांवरियों का जत्था जलाभिषेक करने के लिए नहीं निकला।
विज्ञापन

कांवरियों के जत्थे ने किया बाबा पातालनाथ का जलाभिषेक
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में सावन की आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों एवं शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। साथ ही भक्तों ने कांवर में जल भर कर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। क्षेत्र के पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली, कठैचा की कुटी, जीयनपुर, अजमतगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में व्रत रखकर महिलाएं और भक्तों ने शिव मंदिरों मेें जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। कांवरियों का जत्था दोहरीघाट स्थित सरयू नदी से कांवर में जल भर कर पैदल ही रवाना हुआ जो पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली पहुंचकर जलाभिषेक किया। बम भोले के जय जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।

भंवरनाथ स्थित मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को पूजन पाठ करते श्रद्धालु।

भंवरनाथ स्थित मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को पूजन पाठ करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed