फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development projects worth 10 crores stamped

Azamgarh News: 10 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर लगी मुहर

Tue, 13 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Development projects worth 10 crores stamped
नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लगभग 10 करोड़ के विकास परियोजनाओं पर मुहर लगी तो वहीं भैरव धाम के सुंदरीकरण का भी निर्णय लिया गया। बैठक की शुरूआत में ईओ गुंजन कुमार ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को आसन ग्रहण कराया। इसके बाद कार्रवाई प्रारंभ की गई। वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार सिंह द्वारा पिछली कार्यवाही से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए उसकी पुष्टि करायी गई। इसके बाद सदस्यों द्वारा वार्डवार विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया गया। चर्चा करते हुए भैरव धाम के सुंदरीकरण, दुकानों के निर्माण व आवंटन, धाम परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने, नगर स्थित दो पोखरों के सुंदरीकरण, जनहित में विद्युत पोलों पर लाइट लगाने, विकास से वंचित क्षेत्रों में नाली व खड़ंजा निर्माण, स्वच्छता के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन रखवाने, नगर में पेयजल की व्यवस्था आदि योजनाओं के लिए लगभग 10 करोड़ की परियोजनाओं पर सर्वसम्मति बनी। इस दौरान अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक कराने, नगर वासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने एवं जन्म मृत्यु आदि प्रमाणपत्रों को तत्काल जारी करने तथा बरसात के दृष्टिगत नगर की सभी नालियों व नालों की सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक में सभासद रूपेश कुमार, अरविंद यादव, देवी प्रसाद मिश्र, कुसुम, मैनादेवी, वीरेंद्र राजभर, पवन कुमार, नूरजहां बानो, बिंदु देवी, राजेंद्र शर्मा, नित्यांशू मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed