फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deployment of ambulances with doctors at evaluation centers

मूल्यांकन केंद्रों पर डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस की हो तैनाती

Sun, 10 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Deployment of ambulances with doctors at evaluation centers
आजमगढ़। आरेंज जोन के जिलों में भी 12 मई से बोर्ड कापियों का मूल्यांकन शुरू होगा। इसे लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध एक बार फिर शुरू हो गया है। शिक्षक संगठनों ने बोर्ड कापियों को घर ले जाकर मूल्यांकन करने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में मूल्यांकन केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम के साथ ही एंबुलेंस की तैनाती किए जाने की डिमांड की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 12 मई से ऑरेंज जोन के जिलों में भी शासन मूल्यांकन का कार्य शुरू करा रहा है। रेड जोन में अभी मूल्यांकन स्थगित है। ऐसे में ऑरेंज व ग्रीन जोन में कापियों का मूल्यांकन करा कर बोर्ड रिजल्ट तो घोषित नहीं कर सकता है। ऐसे में मूल्यांकन की जल्दबाजी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षकों को घर कापियां ले जाकर जांचने को मिल जाए तो ग्रीन, आरेंज जोन के साथ ही रेड जोन में भी मूल्यांकन का कार्य कराया जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी आवागमन के साधन नहीं चल रहे हैं। संगठन की तरफ से शासन-प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा दिया गया है। इसके बाद भी यदि मूल्यांकन कराया जाता है तो सभी मूल्यांकन केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम के साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। इतना ही नहीं अच्छी गुणवत्ता के मास्क, सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने मांग कि कि मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों को भी कोरोना योद्धा मानते हुए 50-50 लाख का बीमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed