{"_id":"6338954ad7623c600e6348f2","slug":"dengue-spread-in-mubarakpur-infection-spread-to-new-areas-azamgarh-news-vns677001891","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर में डेंगू ने पसारा पांव, नए क्षेत्रों में फैला संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर में डेंगू ने पसारा पांव, नए क्षेत्रों में फैला संक्रमण
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा में डेंगू पर लगाम नहीं लग रही। एक दिन की राहत के बाद फिर से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। शनिवार को नए क्षेत्रों में इसका फैलाव हुआ। 16 नए मरीज मिले।
रेशमी नगरी के नाम से विख्यात जनपद का मुबारकपुर कस्बा इन दिनों डेंगू से परेशान है। पूरासोफी, हैदराबाद से शुरू हुआ डेंगू का कहर पूरा बाग तक पहुंच गया। शनिवार को पूरारानी मुहल्ला भी इसकी चपेट में आ गया है। इसके अलावा शनिवार को अमिलो, नेवादा, गूजरपार, सरैया आदि से भी मरीजों के मिलने की सूचना है। शनिवार को सीएचसी पर ही 16 लोग बुखार से पीड़ित होकर जांच कराने के लिए पहुंचे।
कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पतालों पर शनिवार को खासी भीड़ देखने को मिली। इलाज के लिए पहुंचे 10 मरीजों में नौ बुखार से पीड़ित थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग कस्बे में डेंगू पर नियंत्रण की कवायद में जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में विभाग की टीम आशा व एएनएम के नेतृत्व में लगा दी गई है। जिसमें माध्यम से बुखार आदि से ग्रसित मरीजों से संपर्क कर उनका हाल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज मौर्या ने बताया कि शनिवार को 16 नए मरीजों का सैंपल डंगू जांच के लिए लिया गया है। अभी किसी नए मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।