फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration by villagers on demand for construction of broken bridge

टूटे पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by villagers on demand for construction of broken bridge
अहरौला के विसईपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर के ओवरहेड पर वर्षों से टूटे पुल के निर्माण की म? - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। बिसईपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर के हेड पर कई वर्षों से टूटे हुए पुल के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गन्ना क्रय केंद्र चालू होने से पहले पुल का निर्माण नहीं कराया जाता है तो ग्रामीण और किसान अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे ।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रतिनिधि हरिकेश यादव और समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। किसानों का कहना है इसी पुल से उस पार बाग में गन्ना क्रय केंद्र का कांटा लगाया जाता है। पुल के बीच की दूरी 500 मीटर की है। पुल के टूटे होने से किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली करके गन्ने को कई किलोमीटर का राउंड लेकर आना पड़ता है। हजारों रुपए किराया किसानों को देना पड़ता है। पुल से एक किलोमीटर की दूरी पर हांसामतलूबपुर में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। दर्जनों गांवों के किसानों को धान क्रय केंद्र तक धान ले जाने के लिए कई सौ रुपए किराया देना पड़ता है। आज भी लोग इसी टूटे पुल से आवागमन कर रहे हैं। किसी समय बड़ी घटना घट सकती है। सिंचाई विभाग को इस पुल का तत्काल निर्माण करा देना चाहिए। पुल से जुड़ा मार्ग सीधे अहरौला से कल्होरा धाम होते हुए फूलपुर के लिए निकलता है। सैकड़ों गांव के लोगों का शॉर्टकट रास्ता है। लालचंद यादव, गुड्डू यादव, विक्रमा सिंह, दीपचंद, हंसराज निषाद, लाल चंद प्रजापति, मनोज सिंह, जयप्रकाश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed