फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration against Wasim Rizvi filed a complaint in azamgarh

आजमगढ़: वसीम रिजवी की कुरान पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Tue, 09 Nov 2021 08:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Nov 2021 08:23 PM IST
सार

आजमगढ़ के जीयनपुर कस्बे में युवकों ने कुरान पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई अौर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहरीर देकर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Demonstration against Wasim Rizvi filed a complaint in azamgarh
वसीम रिजवी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर कस्बे में मंगलवार को लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कुरान पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को युवकों ने जीयनपुर कस्बे में प्रदर्शन किया और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। निहाल मेहंदी ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए और जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए उन्होंने टिप्पणी की है। इस दौरान जीशान मेहंदी, कायम मेहंदी, आदिल अब्बास, इस्लाम, मोहम्मद तौहीद, अजीम आदि उपस्थित रहे। बाद में थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed