फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demanded payment of arrears

एरियर भुगतान की मांग उठाई

Sun, 12 Nov 2017 11:45 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demanded payment of arrears
बैठक को संबोधित करते वंशबहादुर सिंह।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में अध्यक्ष केदारनाथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदोन्नति के लिए हो रही परीक्षा का विरोध किया और मंहगाई, एरिएर भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक की पदोन्नति टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद की जाएगी, जो बेसिक शिक्षा नियमावली के विपरीत है। इसका संघ ने कड़ा विरोध किया। परिषदीय शिक्षकों का चयन वेतनमान सातवें वेतनमान में छोड़ दिया गया है, जिसकी कार्यवाही आज तक लंबित है, जबकि माध्यमिक शिक्षकों को शासनादेश जारी कर उनको लाभ दिया जा रहा है। इसका तत्काल शासन की ओर से निस्तारण कराने, मृतक आश्रित नियुक्ति, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में वेतन सहमत पत्र पर हस्ताक्षर कराने और उसकी सूची प्रकाशित करने, वर्षों से लंबित मंहगाई और एरिएर भुगतान को दिए जाने की मांग की। इस मौके पर रामकरन राय, केदार नाथ यादव, वंशबहादुर, दयाशंकर तिवारी, कल्पनाथ यादव, केदार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed