फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to upgrade Sarai Rani station to City Station; relay hunger strike continues.

Azamgarh News: सराय रानी स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग, क्रमिक अनशन जारी

Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade Sarai Rani station to City Station; relay hunger strike continues.
सराय रानी स्टेशन को सीटी स्टेशन बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। संवाद
रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं में विस्तार की मांग को लेकर सराय रानी रेलवे विकास संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी है। आंदोलनकारियों ने स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा देने के साथ शुद्ध पेयजल, प्रकाश, यात्रियों के बैठने और ठहरने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

अजय सैनी और अमरजीत यादव ने सराय रानी स्टेशन पर सभी मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने तथा प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर आदि शहरों के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की। साथ ही दिल्ली और मुंबई के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई गई। क्रमिक अनशन में शारदा जायसवाल, सुभाष जायसवाल, अनिल कुमार, संतोष यादव, रामप्रवेश यादव, अखिलेश यादव, मनोज बरनवाल, दिलीप ठठेरा, आशीष कुमार, बबलू पटवा, सोनू वर्मा, आनंद सेठ, पिंटू ठठेरा, रवि सैनी, जितेंद्र यादव, मिथुन यादव, ठाकुर मोदनवाल, रवि मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, राहुल तिवारी, प्रधान राकेश सेठ समेत अन्य लोग शामिल रहे। कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed