फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for the lock of the cemetery

कब्रिस्तान का ताला खुलवाने की मांग

Sun, 04 Mar 2018 11:58 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for the lock of the cemetery
कोतवाल को ज्ञापन सौंपते शहरवासी।
कब्रिस्तान और मजार पर जबरन ताला बंद करने से नाराज कब्रिस्तान, मजार गाजी दलेल खां कमेटी, अजमतपुर कोडर का प्रतिनिधिमंडल मो. अफजल और अजादार हुसैन के नेतृत्व में रविवार को शहर कोतवाल से मिला।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र सौंपकर ताला खुलवाने की मांग की। पत्र में आरोप लगाया कि कब्रिस्तान और मजार पर कुछ दिनों पूर्व किसी ने जबरन ताला बंद कर दिया है। इससे नगर के मुस्लिमों को फातिहा पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र में बताया कि कब्रिस्तान, मजार का ताला जिलाधिकारी के आदेश पर खोला गया था। आरोपी ने डीएम के आदेश को ताक पर रखते हुए दबंगई के दम पर कब्रिस्तान, मजार पर ताला जड़ दिया है। इससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त हैं। प्रशासन डीएम के आदेश के मद्देनजर उक्त ताले को खुलवाने की मांग की, ताकि शांति कायम रह सकें। शहर कोतवाल ने इस बाबत जांच का आश्वासन गिदया है। प्रतिनिधिमंडल में कटरा जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुर रहमान अब्बासी, सैय्यद अब्दुल हफीज, युसुफ इकबाल, आगाज, असलम, जहीर, जमशेद, जावेद अंसारी, पप्पू इदरीसी, शौकत, मो अरसद, खालिक, मो. अहमद, सच्चे आजमी, कलाम, जहीर अहमद, निजामुद्दीन, मुनव्वर, तारिक फैसल सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed