{"_id":"64e8f69b387f0ccdf70b9744","slug":"demand-for-old-pension-by-ringing-the-doorbell-of-mps-residence-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-3288-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सांसदों के आवास की घंटी बजाकर की पुरानी पेंशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सांसदों के आवास की घंटी बजाकर की पुरानी पेंशन की मांग
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिले के सांसदों के आवासों की घंटी बजाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लालगंज सांसद संगीता आजाद के हरबंशपुर स्थित आवास पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा।
सांसद ने पदाधिकारी को बताया कि वह पहले भी पुरानी पेंशन की मांग संसद में उठाती रही हैं। पुरानी पेंशन शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों का हक है। उन्हें यह जरूर मिलना चाहिए। इसके बाद अटेवा के पदाधिकारियों सदर सांसद दिनेश लाल यादव के भवरनाथ कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन को लेते हुए सांसद कार्यालय के प्रमुख ने आश्वस्त किया कि मांग को उचित पटल पर पहुंचा दिया जाएगा।
अटेवा के जिला महामंत्री डा रामजी वर्मा ने बताया कि देश के एक करोड़ से अधिक शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन से वंचित है। हम पुरानी पेंशन के लिए सड़क से संसद तक मजबूत लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर सीपी यादव, विनीता सिंह, महेंद्र राम मृदुल, बैजनाथ कन्नौजिया, ओंकार , नवल किशोर, पन्नालाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।