फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for arrest of advocate, picket continues for second day

अधिवक्ता की गिरफ्तारी की मांग, धरना दूसरे दिन भी जारी

Fri, 10 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of advocate, picket continues for second day
सगड़ी तहसील पर संयुक्त कर्मचारी संगठन का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हाथापाई करने वाले अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संयुक्त कर्मचारी संगठन और वकीलों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रतीश यादव के खिलाफ मंगलवार को लेखपाल अमित सिंह ने हाथापाई का आरोप लगाया था। गुरुवार से कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन सगड़ी के कर्मचारी वकील की गिरफ्तारी के लिए आंदोलनरत हैं। शुक्रवार धरने के दौरान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा और अधिवक्ता आमने-सामने हो गए। दोनों में पक्षों में कहासुनी होने लगी तो लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। धरना सभा में लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। अधिवक्ता ने लेखपाल पर नियम विरुद्ध काम करने के लिए दबाव बनाया, वह उचित नहीं है। निजामुद्दीन ने कहा कि जो व्यवहार अधिवक्ता ने किया वह उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं है। लेखपाल संघ के मंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक वकील की गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। विपिन सिंह, राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, हरिकेश यादव, आशा, आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष सिंह, इंदू सिंह, अमित सिंह, आशुतोष झा, जनार्दन सिंह, नंदकिशोर,विजयी, मुन्ना राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed