फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for action against those who made indecent comments on SP supremo

Azamgarh News: सपा सुप्रीमो पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Tue, 19 Aug 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who made indecent comments on SP supremo
सगड़ी। विधानसभा सगड़ी के विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि मोचीपुर लाटघाट निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके पुत्र अर्जुन यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। डॉ. एचएन सिंह पटेल ने कहा कि आरोपी न केवल अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, बल्कि पूरे यादव समाज को नीचा दिखाने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं और समाज में गहरा आक्रोश है। विधायक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed