{"_id":"602955418ebc3ee9332a18d0","slug":"defamed-dhruv-kumar-singh-kuntu-sent-to-kasganj-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ मंडलीय कारागार से कासगंज भेज गया कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह कुंटू, पूर्व विधायक हत्याकांड में था निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ मंडलीय कारागार से कासगंज भेज गया कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह कुंटू, पूर्व विधायक हत्याकांड में था निरुद्ध
Sun, 14 Feb 2021 10:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात बदमाश अखंड प्रताप सिंह के बाद शासन के निर्देश पर डी-11 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह कुंटू को भी आजमगढ़ मंडलीय कारागार से कासगंज जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। शासन से निर्देश आने के बाद देर शाम 6:00 बजे के आसपास कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कासगंज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
ध्रुव कुमार सिंह कुंटू का नाम राजधानी में पिछले दिनों हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आने के बाद शासन की नजर उस पर टेढ़ी थी। अजीत सिंह हत्याकांड में ध्रुव कुमार सिंह, अखंड प्रताप और गिरधारी को मुख्य आरोपी बनाया गया हैं। इसमें कुंटू और अखंड आजमगढ़ जिला जेल में ही बंद थे।
विज्ञापन
अखंड को कुछ दिनों पहले बरेली जेल स्थानांतरित किया जा चुका है। इसके बाद से ही कुंटू को भी दूसरी जेल भेजे जाने की आशंका प्रबल हो गई थी। अजीत हत्याकांड की विवेचना के दौरान यह सामने आया था कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश आजमगढ़ जिला जेल में ही रची गई थी। इसको लेकर जेल के तत्कालीन वरिष्ठ जेल अधीक्षक का भी मुख्यालय से अटैच किया जा चुका है।
विज्ञापन
कुंटू के स्थानांतरण की जेल सूत्रों ने पुष्टि की है। हालांकि कोई भी अपना नाम सामने आने बचा रहा है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कुंटू को दूसरी जेल भेजने के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। रविवार को शासन का निर्देश मिलते ही उसे यहां से कासगंज के लिए रवाना कर दिया गया है।