फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found in suspicious condition near Pokhre

पोखरे के पास संदिग्धावस्था में मिली युवक की लाश

Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious condition near Pokhre
स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित पोखरे के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का मूल निवासी विनोद यादव (32) मजदूरी करता था। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार की सुबह उसकी लाश गांव स्थित पोखरे के पास मिली। ग्रामीणों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में पता चला कि वह अत्यधिक शराब पीता था। उसके अत्यधिक शराब का सेवन करने से परेशान होकर पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई थी। तब से वह ऊंचागांव में किराये पर कमरा लेकर अकेले ही रहता था। पुलिस उसकी मौत का कारण अत्यधिक शराब पीने को ही मान रही है। मगर मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed