फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body of missing youth found in azamgarh police not take any action after complaint Road blockade

Azamgarh News: लापता युवक का मिला शव, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई; भीषण चक्काजाम

Tue, 06 Aug 2024 11:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 11:41 AM IST
सार

Azamgarh News: घटना की जानकारी होते ही सीओ सगड़ी शुभम तोदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर दो घंटे बाद चक्काजाम को समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
dead body of missing youth found in azamgarh police not take any action after complaint Road blockade
घटना के बाद रास्ते को जाम करते नाराज परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम गांव के घर से बाजार वाले घर पर खाना खाने के लिए निकला, लेकिन नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर खंडहर में मिला।

विज्ञापन


सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

नरोत्तमपुर गांव निवासी सतीश चंद्र का गांव के साथ ही बाजार में भी मकान है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे उनका लड़का प्रभात मिश्रा (19) गांव के मकान से खाना खाने बाजार के मकान पर जाने के लिए निकला, लेकिन वह मकान पर पहुंचा।
विज्ञापन




परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और परिवार से बात कर लौट आई। सुबह आठ बजे के करीब घर से करीब 60 मीटर दूर स्थित खंडहर में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चक्काजाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और मौका-मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed