{"_id":"608685258ebc3e5921588423","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-from-tree-in-siwan-of-manjirpatti-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : मंजीरपट्टी गांव के सीवान में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : मंजीरपट्टी गांव के सीवान में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Mon, 26 Apr 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव के सीवान में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त गांव निवासी जगदीश चौहान के रूप की।
विज्ञापन
मंजीरपट्टी गांव निवासी जगदीश चौहान (25) पुत्र लल्लन चौहान मिस्त्री का सुबह कुएं के पास नीम के पेड़ से लटकता शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसका दिमागी संतुलन कुछ ठीक नहीं था। वह रविवार को रात्रि आठ बजे खाना खाने के बाद घर से निकला कि कहीं जा रहा हूं। सुबह पता चला कि घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित कुएं के पास नीम के पेड़ पर चुनरी का फंदा लगाकर जान दे दी है। लोगों ने घटना की सूचना थाना सरायमीर को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन