फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a young man who jumped into the river from Ojauli bridge found in Mau

Azamgarh News: ओझौली पुल से नदी में कूदे युवक का मऊ में मिला शव

Sat, 07 Oct 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who jumped into the river from Ojauli bridge found in Mau
सगड़ी। ओझौली पुल पर से छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक का शव मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मदहा पुल के पास मिला। इसे लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक संदीप कुमार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढा गांव का निवासी था। वह परिजनों से नाराज होकर ओझौली पुल से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढा गांव निवासी संदीप कुमार (29) पुत्र रामजियावन बृहस्पतिवार को अपने घर पर था। इसी बीच किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से निकला और ओझौली पुल पर से नदी में छलांग लगा दी। सुबह से शाम तक गोताखोर और पुलिस द्वारा संदीप कुमार की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की मदहा पुल के पास संदीप कुमार का शव मिला। जिसकी जानकारी पीआरबी पुलिस ने जीयनपुर कोतवाली को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इस घटना से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed