फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a missing woman found hanging in a shack

मड़ई में फंदे पर लटका मिला लापता महिला का शव

Mon, 26 Oct 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing woman found hanging in a shack
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासीनी महिला का शव मंडई में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला दो दिनों से लापता थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोशनपुर गांव निवासीनी 42 वर्षीया उषा देवी पत्नी अमरजीत परिवार से अलग गांव के सिवान में स्थित ट्यूबवेल पर मंडई डाल कर बच्चों के साथ रहती थी। पति जीवकोपार्जन के लिए राजस्थान प्रांत में रहता है। उषा देवी ने एक व्यक्ति से सूद पर 85 हजार रुपये उधार ले रखा था। 23 अक्टूर को पति अमरजीत घर लौटा तो उसे पत्नी द्वारा सूद पर रुपये लेने की जानकारी हुई। इस पर उसने पत्नी से पैसा उधार लेने का कारण पूछा तो कुछ बताने से वह कतराने लगी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद भी हुआ। इसके बाद उषा 24 अक्टूबर की शाम घर से निकली और लापता हो गई। रविवार को अमरजीत ने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो फोन उठा नहीं। सोमवार की सुबह उषा का शव गांव के सिवान में ही स्थित लालमन राजभर के मंडई में गमछा के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed