फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found in the evening after missing since morning, fear of murder

सुबह से लापता अधेड़ कर शाम में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the evening after missing since morning, fear of murder
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के सिवान में सुबह से गायब अधेड़ का देर शाम शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पासीपुर गांव निवासी जगदीश यादव (50) सोमवार की सुबह 11 बजे से लापता थे। परिजन दिन भर उनकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम ग्रामीणों ने जगदीश का शव गांव के सिवान में देखा। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव देखने के बाद परिजन हत्या की आशंका जताने लगे। जिस पर पुलिस ने शव केे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ट्रक चालक था और दो पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed