फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found hanged in azamgarh accused of murder

17 दिन पहले लुधियाना से घर आया था युवक, फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 08 Jun 2020 08:43 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanged in azamgarh accused of murder
hang
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा अनुसूचित बस्ती में लुधियाना से कुछ दिनों पहले आए प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के ही धरन से फंदे के सहारे लटका हुआ था। हालांकि परिजनों ने शव को नीचे उतारकर तख्त पर लिटा दिया था। मृतक के मां, भाई और बहन मामले में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ अजय यादव का कहना है कि पोस्टमाटरर्म रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। खनिहरा निवासी अखिलेश राम (32) पुत्र बाबूलाल लुधियाना में रह कर काम करता था। 17 दिन पहले वो घर आया था। चेकअप कराने के बाद घर पर ही रह रहा था। उसकी पत्नी इंद्रा देवी प्राथमिक स्कूल में रसोइया है। पत्नी के अनुसार रविवार रात को पत्नी-पत्नी और उनकी सात साल की एक बेटी सृष्टी घर में सोए हुए थे।
विज्ञापन


इंद्रा देवी ने बताया कि रात 12 बजे के बाद उसकी नींद खुली तो देखा कि पति घर के ही धरन से फंदे के सहारे लटक रहे हैं। उसने मामले की जानकारी अपनी जेठीनी सावित्री को दी। दोनों ने शव को नीचे उतार कर तख्त पर लिटा दिया। इसके बाद सास  मंसीरा को भी इसकी जानकारी दी। रोना-धोना शुरू हो गया। घर पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो सीओ लालगंज अजय यादव और देवगांव कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में पत्नी जहां अलग कहानी बयां कर रही थी। वहीं मृतक के भाई मुकेश, मां मंसीरा और बहन लिलिता और अनीता हत्या का आरोप लगा रही थीं। उनका कहना था कि हत्या करके इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।


फिलहाल परिजनों ने पत्नी से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अजय यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पता चल जाएगा कि ये हत्या है ये आत्महत्या। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। मृतक के तीन बच्चे हैं। एक बच्ची सृष्टी (07) घर पर थी। दो बच्चे साक्षी (10) और उत्कर्ष (5) ननिहाल में  थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed