फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DCM truck collision one died and second died by bike collide with sign board in azamarh

यूपी: डीसीएम-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, दूसरी बाइक टकराने से युवक की गई जान

Tue, 23 Feb 2021 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
DCM truck collision one died and second died by bike collide with sign board in azamarh
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार में मंगलवार सुबह ट्रक और डीसीएम की टक्कर में जहां डीसीएम चालक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उधर, सोमवार रात मेंहनगर थाना क्षेत्र राजघरपुर में अनियंत्रित बाइक के साइन बोर्ड से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां पुलिस चौकी क्षेत्र के बनगांव बाजार में मंगलवार सुबह छह बजे गिट्टी लदा ट्रक फरिहां से सरायमीर की ओर जा रहा था। संतरा लदी डीसीएम फूलपुर मंडी में खाली करने के बाद निजामाबाद मंडी आ रही थी। ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक और डीसीएम के खलासी जख्मी हो गए। मृतक डीसीएम चालक प्रेम यादव(24) पुत्र दयाराम यादव ताहिरपुर कादीपुर थाना कलौनीकला जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा राजधरपुर निवासी प्रमोद(33) पुत्र दीपचंद राम और अमिताभ(35) पुत्र सीताराम रात नौ बजे मेंहनगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। राजधरपुर तिराहे के पास अनियंत्रित बाइक बोर्ड से टकराने से प्रमोद की मौत हो गई

दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सीएचसी लाई। हालात गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रमोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed