फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   daughter will not come now but justice needed Shreya tiwari parents demand CBI inquiry

Azamgarh: 'बेटी तो अब नहीं आएगी, लेकिन न्याय...', फफक पड़े श्रेया के माता-पिता, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 12 Aug 2023 01:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

आजमगढ़ स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में बीते 31 जुलाई को तीसरी मंजिल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में गिरफ्तार प्रधानाचार्य व क्लास टीचर जमानत पर जेल से बाहर आ गए। प्रकरण को लेकर छात्रा के माता-पिता ने शनिवार को अन्य लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन
daughter will not come now but justice needed Shreya tiwari parents demand CBI inquiry
छात्रा श्रेया के माता-पिता ने डीएम कार्यालय तक किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में 11वीं की छात्रा श्रेया की मौत मामले में शनिवार को भी अभिभावक सड़क पर उतरे। श्रेया के माता-पिता के नेतृत्व में शहर के मुख्या चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। छात्रा के माता-पिता ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर प्रकरण की जांच आजमगढ़ पुलिस से ही कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता ने फफकते हुए कहा कि अब मेरी बेटी तो लौटकर नहीं आएगी लेकिन हम न्याय चाहते हैं। मां ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस की विवेचना में ऐसी क्या गड़बड़ी थी कि मऊ पुलिस ने उसे सिरे से खारिज कर दिया और गिरफ्तार प्रधानाचार्या और क्लास टीचर को पूरी तरह से क्लीन चिट दे दिया। वहीं पिता ने प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग भी की। 

विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरी थी छात्रा, घटना को लेकर स्कूल प्रशासन रहा मौन

31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा श्रेया की तीसरी मंजिल से संदिग्धावस्था में गिर कर मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन घंटों परिजनों को बरगलाता रहा और काफी देर से परिजनों को सूचित किया। पुलिस को भी समय से सूचना नहीं दी गई। सारे साक्ष्य पर पानी डाल कर साफ करने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; गांधी-जेपी की विरासत पर चला बुलडोजर, सर्व सेवा संघ भवन जमींदोज, सात लोग हिरासत में

पुलिस पहुंची तो छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा भी दर्ज किया। तीन अगस्त को प्रधानाचार्या सोनम मिश्रा व कक्षाध्यापक अभिषेक राय को गिरफ्तार भी कर लिया। यह अलग बात है कि विवेचना में हत्या की पुष्टि न होने पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में दोनों की गिरफ्तारी हुई। इस बीच आठ अगस्त को प्राइवेट स्कूल संचालकों ने अपने-अपने स्कूल को बंद कर प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी का विरोध किया। वहीं आईजी ने जनपद पुलिस से घटना की विवेचना लेकर सीओ सिटी मऊ को जांच दे दी।

सीओ सिटी मऊ की विवेचना पर सवाल

सीओ सिटी मऊ ने मात्र 24 घंटे में ही अपनी विवेचना पूरी करते हुए कोर्ट में 164 में अपनी रिपोर्ट देते हुए गिरफ्तार प्रधानाचार्या व शिक्षक को इस घटना में दोषी पाए जाने से इंकार कर दिया। जिस पर कोर्ट ने नौ अगस्त की देर शाम ही दोनों के रिहाई आदेश जारी कर दिए। इसके कुछ घंटे बाद ही नियम के विपरित रात 11 से साढ़े 11 बजे के बीच दोनों को जेल प्रशासन ने रिहा भी कर दिया। बच्ची की शुक्रवार को तेरहवीं थी। जिसके चलते परिजन भी विरोध नहीं कर पाए। शनिवार को छात्रा के माता-पिता के नेतृत्व में अभिभावक फिर से सड़क पर उतरे। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर  सीओ सिटी मऊ की विवेचना को सिरे से खारिज करते हुए आजमगढ़ पुलिस की विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ाए जाने की मांग की। 

धनबल पर प्रभावित की गई है विवेचना, जाउंगी सीएम के पास

छात्रा की मां ने कहा कि विद्यालय के लोग काफी बड़े लोग है। धनबल और बाहुबल के बल पर विवेचना को प्रभावित किया गया। अपनी ताकत दिखा कर मेरी बच्ची की मौत के बाद भी चीरहरण किया जा रहा है। सीओ सिटी मऊ न जाने किस दबाव में आजमगढ़ पुलिस की पूरी विवेचना को ही पलट दिए हैं। बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब मैं सीएम योगी तक जाउंगी।

हाईकोर्ट में लगाएंगे गुहार, करेंगे सीबीआई जांच की मांग

छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने भी कमर कस लिया है। आईजी जोन के निर्देश पर आजमगढ़ पुलिस से विवेचना मऊ पुलिस को सौंपे जाना पूरी तरह से गलत है। आजमगढ़ पुलिस की विवेचना पर हमें पूरा भरोसा था। जांच सही दिखा में चल रही थी। ऐसे में मऊ पुलिस को विवेचना देकर जांच को भटकाने का काम किया गया है। अब मैं हाईकोर्ट में गुहार लगाने के साथ ही शासन-प्रशासन से प्रकरण की सीबीआई जांच की भी मांग करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed