फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Damini' mobile app will warn before celestial lightning falls

आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही सावधान कर देगी ‘दामिनी’

Mon, 27 Jul 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
'Damini' mobile app will warn before celestial lightning falls
आजमगढ़। बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही अब मोबाइल एप्लीकेशन किसानों को एलर्ट कर देगा। दामिनी नाम से विकसित एप को डाउनलोड करने के लिए गन्ना विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। यह एप प्रयोगकर्ता को आकाशीय बिजली से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी अशरफी लाल ने समिति सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में काफी लोग कृषि कार्य के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। बिजली गिरने पर किसानों के चपेट में आने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में दामिनी एप किसानों के लिए मददगार है। उन्होंने बताया कि यह एप गूगल प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद 20 किमी की लोकेशन में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी आपके मोबाइल पर ऑडियो व एसएमएस से माध्यम से आती है। ऐसे में ये एप उपयोग करने वाला समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकता है। उन्होंने बताया गन्ना किसानों को इस एप को डाउनलोड करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed