फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dabangs bridged the pit dug for Panchayat Bhawan

पंचायत भवन के लिए खोदे गए गड्ढ़े को दबंगों ने पाटा

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dabangs bridged the pit dug for Panchayat Bhawan
फूलपुर विकास खंड के महमूदपुर ग्रामसभा में राजस्व ग्राम कंधिया गांव में बन रहे पंचायत भवन के लिए खोदे गए गड्ढों को दबंगों द्वारा शनिवार की रात पाट दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रविवार को प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों पाटे गए गड्ढ़े के पास पहुंचकर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश प्रसाद ने बताया कि पंचायत भवन के लिए प्रस्तावित गांव की बंजर जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको लेकर भवन के लिए 10 गड्ढ़े मनरेगा के 6 मजदूरों द्वारा खोदे गए थे, जिसको जबरदस्ती गांव के कुछ लोगों ने शनिवार रात को पाट दिया, उनके द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा जमाने के चक्कर में गड्ढ़े को पाट दिया गया है। जबकि एसडीएम फूलपुर के आदेश पर दो बार राजस्व अधिकारी और पुलिसकर्मी के सामने ग्राम पंचायत की जमीन की पैमाइश कर निशानदेही की गई थी। इसके बाद भी पंचायत भवन को बनने से रोकना और मनरेगा के मजदूरों द्वारा खोदे गए गड्ढे को दबंगों द्वारा पाटने से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से पंचायत भवन के निर्माण में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व पंचायत भवन निर्माण की मांग किया है। इस मौके पर मनिराम, रामदुलार, रामकिशोर, विजय प्रताप, अनुज राव, विनोद कुमार, आयुष कुमार, योगेंद्र भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed