फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cycle rally will be organized from village to village under the Fit India program

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत गांव-गांव निकलेगी साइकिल रैली

Thu, 16 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally will be organized from village to village under the Fit India program
आजमगढ़। सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया के तहत 18 जनवरी को साइकिल दिवस पर प्रमुख सचिव अनीता सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों में साइकिल रैली का निर्देश दिया है। कहा है कि इस रैली में कम से 50 से 100 लोग प्रतिभाग करें। यह रैली चार से पांच किमी दूर तक निकाली जाएगी। इससे संबंधित फोटो को फिट इंडिया पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

फिट इंडिया कार्यक्रम के संचालन के लिए सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये 18 जनवरी को साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके लिए फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए। साइकिल रैली संबंधी पोस्टर, लोगो आदि सामग्री का उपयोग फिट इंडिया पोट्रल पर अपलोड किए जाएं। इसके लिए उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया किआयोजन के लिए सभी को पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी को इसकी तैयारियों करने को कहा गया है ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed