{"_id":"6aea324b53062dfb54052309","slug":"crowds-gathered-at-the-fairs-of-fariha-and-parshurampur-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159958-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फरिहा और परशुरामपुर के मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फरिहा और परशुरामपुर के मेले में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
फरिहा मेले में पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Archive
फरिहा और परशुरामपुर बाजार में मंगलवार को आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालु उमड़े। मां दुर्गा के जयकारों से दोनों क्षेत्रों का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
फरिहा के ऐतिहासिक मेले में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसके बाद रावण दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। यहां पांच स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।
वहीं, परशुरामपुर में तीन पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया था। दोनों मेलों में दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। महिलाओं ने शृंगार के सामान खरीदे तो बच्चों ने खिलौने, गुब्बारे और पीपिहरी ली। जलेबी, चाट और फुल्की की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
फरिहा में गुरहिया जलेबी आकर्षण का केंद्र रही, जबकि बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। निजामाबाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फरिहा मेले में पांच थानों की पुलिस, डेढ़ सेक्शन पीएसी, महिला पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम लगाई गई थी। परशुरामपुर में भी पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे।