दिवाली व छठ पूजा पर बाहर कामकाज करने वाले लोग घर वापस आए हुए थे। इस कारण मुंबई, पंजाब, दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। दिवाली व छठ पूजा खत्म समाप्त होने पर अब इधर से लोगों की जाने वालों की भीड़ बढ़ी है। टिकटों को लेकर मारामारी भी है। ट्रेनों की स्थिति यह हो गई है कि डिब्बे यात्रियों से ठसाठस भरे हैं। हालांकि स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जीआरपी व आरपीएफ जवान भीड़ को काबू करने में लगे रहे।
दीपावली व छह बीतने के बाद परदेशी बाबू परदेश की ओर चल पड़े हैं। गोदान एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व कैफियात एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्री परेशान हैं। इनमें 100 से 150 तक वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट ही लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। यात्री तत्काल टिकट के लिए सुबह से ही लाइन में लगे रहते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। उधर कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण दलालों की चांदी कट रही है। वह फर्जी साफ्टवेयर की मदद से वे टिकट बना रहे हैं। रेलवे काउंटर का क्लर्क जब तक यात्री का नाम और पता भरकर पूछताछ करता है। तब तक नेट पर 80 से 90 फीसद कंफर्म टिकट बुक हो जाते हैं। मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार का कहना है कि त्योहारों के कारणों ट्रेनों में अधिक भीड़ हो रही है। तत्काल टिकट भी अधिक नहीं बुक हो रहे जिससे यात्रियों को समस्याएं आ रही है।