फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crop production , management recognized model

फसल उत्पादन, प्रबंधन के माॅडल को सराहा

Wed, 04 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 04 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crop production , management recognized model
कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने फसल उत्पादन और प्रबंधन के माडलों सहित अन्य माडलों से अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


वहीं यूपी बोर्ड की दसवीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी साहू को पुरस्कृत किया गया।  विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन फूलपुर/पवई विधानसभा के विधायक श्याम बहादुर यादव ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में क्षितिज राय और श्याम मनोहर द्वारा स्वर्णिम भारत स्वच्छ भारत पर तो आदित्य दीक्षित और बहादुर यादव ने फसल उत्पादन और प्रबंधन पर आधारित माडल बनाकर लोगों को ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शीतल शंकर, निखिल, कार्तिक ने राकेट तो अंकिता गुप्ता के बनाए गए धातुकर्म सहित श्वेता राय का नेशनल रिसोर्स मैनेजमेंट, अपेक्षा कुमार और दिव्या सिंह का जल स्रोत पर आधारित माडल भी लोगों को पसंद आए।


 विधायक श्यारम बहादुर यादव और लालगंज विधायक बेचई सरोज ने माडलों का अवलोकन किया।

विधायकों ने साक्षी साहू को दसवीं की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाने पर 5100 रुपये का चेक और प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया।

 इस मौके पर प्रधानाचार्य कामेश्वर पांडेय, विपिन साहू, राकेश कुमार गुप्ता, रमाशंकर ङ्क्षसह, लालबहादुर सिंह, विजय यादव, भृगुनाथ दीक्षित, गिरधारी लाल मौजूद थे। संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed