फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   criminals stole one lakh 88 thousand rupees from liquor warehouse in Azamgarh

दुस्साहस: चोरों ने देसी शराब के गोदाम को बनाया निशाना, आधी रात में बोला धावा; 1 लाख 88 हजार ले उड़े बदमाश

Thu, 05 Dec 2024 10:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Dec 2024 10:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में चोरों के हौसले बुलंब हैं। यही वजह है कि बदमाशों ने देशी शराब के गोदाम को निशाना बनाया और एक लाख 88 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
criminals stole one lakh 88 thousand rupees from liquor warehouse in Azamgarh
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास देसी शराब के गोदाम पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कैश काउंटर में रखे एक लाख 88 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर वापस चली गई। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही और जांच पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर जी मूर्ति निवासी स्पर्श सिंह ने बताया कि बुधवार की आधी रात के बाद भंवरनाथ-जुनेदगंज बाइपास पर स्थित देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख 88 हजार रुपये और सीसीटीवी कनेक्टर को चोरी कर ले गए। वहीं वाईफाइल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन




दुकान मालिक को घटना की जानकारी सुबह करीब 8.30 बजे गोदाम पर पहुंचा तो गोदामा का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस के डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि एक लाख 88 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पीड़ित ने कंधरापुर थाने पर तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि यह घटना रात करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या बोली पुलिस
सूचना मिली कि देसी शराब के गोदाम में एक लाख 88 हजार रुपये की चोरी हुई है। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। कारण कि चोरों के अंदर आने और जाने का कोई प्रमाण नहीं मिल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed