फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the police arrived late blockade

देर से पहुंची पुलिस तो चक्काजाम

Tue, 06 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 06 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 When the police arrived late blockade
चक्काजाम
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बाबा बहिरादेव मार्ग पर मंगलवार की भोर में बांसगांव के पास एक अधेड़ का हत्या कर फेंका हुआ शव मिला। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन घटना स्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने से नाराज लोगों ने आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर चक्काजाम खुलवाया और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


मंगलवार की भोर में दौड़ लगाने निकले लड़कों ने बाबा बहिरादेव मार्ग पर सड़क के किनारे एक शव देखा। उनके शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। इस बीच किसी ने मृतक की शिनाख्त अतरौलिया थाना क्षेत्र के डडवा जमीन दसांव गांव निवासी हरीमन (45) पुत्र छांगुर के रूप में की। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घरवालों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक छांगुर सोमवार को किसी जमीन की पैरवी करने के लिए आजमगढ़ जाने को कहकर घर से निकला था लेकिन उस दिन वह वापस नहीं आया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने शव को आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर रखकर सुबह सात बजे चक्काजाम कर दिया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस को देख लोग अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने पर भी लोगों ने शव को नहीं ले जाने दिया। तभी वहां एसडीएम बूढ़नपुर छेदीलाल सिंह और क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर यूएन मिश्रा, एसओ अतरौलिया विवेक यादव और जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय पहुंचे। उन्होंने अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त करा दिया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृतक के भाई हरीलाल ने दो  के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।मृतक छांगुर घर पर रहकर खेतीबारी करता था। मृतक की पत्नी की 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसका बड़ा बेटा वेदप्रकाश (20) वर्ष दिल्ली में नौकरी करता है। घर पर 19 वर्षीय पुत्री ऋतु, पुत्र विशाल (16), सबसे छोटा पुत्र 12 वर्षीय छोटेलाल और छांगुर की वृद्घ मां श्यामदुलारी रहती है। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के यूएन मिश्रा का कहना है कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed