फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed in bike collision

बाइक की भिड़ंत में दो मरे

Wed, 11 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two killed in bike collision
road accident - फोटो : road accident
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित दो बाइकों की आमने सामने से हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय एक युवक अपने मित्र के साथ पालीटेक्निक की परीक्षा देकर लौट रहे थे। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लिछवी गांव निवासी रामप्रवेश पाल (22) पुत्र श्यामनरायन चार भाइयों में छोटा था। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक पालीटेक्निक कालेज में पढ़ रहा था। मंगलवार को रामप्रवेश बिहार के गोपालगंज जिले के फूलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी रोहित राज (23) पुत्र जर्नादन प्रसाद के साथ परीक्षा देने कॉलेज गया था।
विज्ञापन


रोहित भी इसी कॉलेज से पढ़ रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद रामप्रवेश और रोहित एक बाइक से लौट रहे रहे थे। जैसे ही रोहुआ मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से गंभीरपुर थाने के गोमाडीह गांव निवासी जितेंद्र जायसवाल (23) पुत्र छोटू बाइक से घर जा रहा था। दोनों की बाइक रोहुआ मोड़ पर अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि रामप्रवेश और जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि रोहित को मुहम्मदपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed