फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To resist an affair wife's murder

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

Fri, 01 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 01 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 To resist an affair wife's murder
हत्या
पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव में गुरुवार की रात पति का किसी युवती से अवैध संबंध का विरोध करने विवाहिता मीरा (32) की हत्या कर दी गई और उसकी लाश को जलाने का प्रयास किया गया। मायके वालों का आरोप है कि मीरा ने पति की कारस्तानी का विरोध किया था, जिसके चलते पति, ससुर और सास ने मीरा की हत्या कर दी और उसकी लाश को जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरे से शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में विवाहिता के पिता ने अपने दामाद, समधी और समधन के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गोड़ारी गांव निवासी नेबूलाल राम की बेटी मीरा (32) की शादी 12 वर्ष पूर्व पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव निवासी नंदलाल राम के बेटे विनोद राम के साथ हुई थी। इस दौरान मीरा तीन बेटों की मां बनी। उसके बड़े बेटे की उम्र दस वर्ष है। मीरा के पिता नेबूलाल का आरोप है कि 29 जून को मीरा का पति विनोद किसी दूसरी लड़की के साथ शाहगंज बाजार में स्थित एक मिठाई की दूकान में बैठा हुआ था। मीरा ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। मीरा ने उस युवती को कई थप्पड़ भी जड़ा था। मीरा घर चली गई। जबकि दामाद विनोद ससुराल गोड़ारी गांव चला आया और मीरा की ढेरों शिकायतें की।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को मीरा के पिता नेबूलाल अपनी पत्नी के साथ मीरा के घर आकर उसे समझा-बुझाकर अपने घर चले गए। रात को पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ और घर के लोग मिलकर मीरा की हत्याकर उसकी लाश फंदे के सहारे कमरे में लटकाकर रोने लगे। 

नेबूलाल का कहना है कि मीरा के घरवालों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने यह चर्चा की कि ऐसा लग रहा कि लाश लटकाई गई है। 
गांववालों में चर्चा होने पर मीरा के घरवाले उसकी लाश करीब तीन सौ मीटर दूर पोखरे पर ले गए और मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दिए। यह दृश्य देख गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पोखरे से मीरा की जली लाश अर्धनग्न हाल में बरामद कर ली।


पुलिस नेबूलाल की तहरीर के आधार पर मीरा के पति विनोद राम, उसके पिता नंदलाल राम और माता इसरा देवी के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट की धारा में केस दर्ज की। सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed