{"_id":"59a9a0184f1c1b49738b4b12","slug":"three-houses-collapsed-in-rain-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में तीन मकान ढहे, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में तीन मकान ढहे, महिला की मौत
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
मलबे में दबकर महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बारिश से शुक्रवार की सुबह गंभीरपुर, तहबरपुर और सरायमीर थाना क्षेत्र में तीन कच्चे मकान ढहने से एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि हजारों रुपये मूल्य का सामान दबकर नष्ट हो गया। वृद्धा के मौत की सूचना पर गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
वृद्धा सहदेई (62) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार की भोर में वह अपने कच्चे मकान में सोई हुई थी। तभी अचानक उसका मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में सहदेई और उसकी चार बकरियां दब गई। काफी प्रयास के बाद गांव के लोगों ने सहदेई और बकरियों को बाहर निकाला।
एक बकरी की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। परिवार के लोग घायल सहदेई को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सहदेई एक बेटा और एक बेटी की मां थी। सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी निर्मल गुप्ता का कच्चा मकान गुरुवार की देर रात को ढह गया।
विज्ञापन
उधर, तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव निवासी रामरूप प्रजापति का कच्चा मकान शुक्रवार की सुबह बारिश के चलते ढह गया। मकान में रखे हजारों के सामान दबकर नष्ट हो गए।
एक ही परिवार के तीन झुलसे
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपार स्थित ईट भट्ठे पर काम करने वाले रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव निवासी हरिश्चंद्र (23) पुत्र मोतीलाल पासवान, पत्नी माधिका (21) वर्ष और माता इंद्रावती (55) पत्नी मोतीलाल गुरुवार देर शाम मड़ई में बैठे थे।
बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। उनका इलाज सीएचसी हरैया में चल रहा था। हरिशचंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।