{"_id":"58728b014f1c1b1829ba858b","slug":"thousands-theft-in-two-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दूकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दूकानों से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कस्बे में स्थित बिल्डिंग मैटेरियल और अहरौला क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित केराने की दूकान का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात लाखों का माल समेट ले गए। बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान से चोर डेढ़ लाख रुपये मूल्य की तीन टन लोहे की सरिया ले गए हैं।जीयनपुर कस्बा निवासी राजकुमार प्रजापति की जीयनपुर कस्बे के दोहरीघाट मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान है। शनिवार की शाम राजकुमार अपनी दूकान बंद कर घर चले आए।
रात को सुनसान माहौल पाकर चोर इनके दूकान के बाहर रखे करीब तीन टन लोहे की सरिया चुरा लिया। रविवार की सुबह दूकान खोलने पहुंचे राजकुमार को घटना की जानकारी हुई। दूकान के बाहर ट्रक के पहिये के निशान थे। इसलिए राजकुमार को शक है कि चोर ट्रक खड़ा कर उसमें सरिया चुराकर ले गए हैं। घटना की जानकार होने पर पीड़ितों ने चोरी की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट गई।
अहरौला बाजार निवासी संतोष अग्रहरी की बाजार के चांदनी चौक पर केराने की दूकान है। शनिवार की रात वह दूकान बंद कर घर चला गया। हाड़ कपाउ ठंड और घना कोहरे का फायदा उठाते हुए चोर संतोष के दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और अंदर से 15 हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये के काजू, किसमिस, बिस्किट, तेल, मसाला आदि चुरा लिया।
विज्ञापन
उधर, मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कूबा गांव निवासी बेचन गुप्ता की मेहनाजपुर बाजार में किराने की दूकान, मुन्ना सिंह के क्लीनिक, लूद्दूर यादव मुमती और बुधिराम शर्मा पान की गुमती में शनिवार की रात चोरी हुई।चोर बेचन की दूकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये का दाल, तेल, मसाला, बिस्किट, काजू, बदाम, छोहाड़ा आदि चुरा ले गए। मुन्ना की दूकान से एक हजार रुपये और लोहे की बड़ी कड़ाही, लूद्दूर के दूकान से चार हजार रुपये का फल-सब्जी और बुधिराम के दूकान से तीन हजार रुपये का सिगरेट, गुटखा, पान आदि चुरा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी थाने में तहरीर दी।