फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves flew 12 lakh ornaments from businessman's house in Azamgarh

कोहरे का असर, पूर्वांचल में बढ़ी चोरी की घटनाएं, आजमगढ़ और मिर्जापुर में लाखों की चोरी

Fri, 04 Dec 2020 12:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Dec 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Thieves flew 12 lakh ornaments from businessman's house in Azamgarh
मौके पर मौजूद पुलिस और घरवाले - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गांव सीरपट्टी गांव में व्यवसायी के घर घुसे चोरों ने गुरुवार रात 12 बजे के आसपास लगभग 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। चोरों के भागने के बाद मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची डायल-100 और थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के सीरपट्टी निवासी जगदंबा पांडेय व्यवसायी हैं। गांव के बाहर सड़क के किनारे अभी उनका नया मकान बन रहा है। उनका मिनी राइस मिल और वाहनों पर आधारित व्यवसाय है। नवनिर्मित मकान के कई कमरों में अभी दरवाजे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार रात 12 बजे के आसापास मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। रात 12.30 बजे के बाद मकान से भागने की आहट मिली तो उनकी नींद खुली। अंदर जाकर देखा तो गहनों के बाक्स बिखरे पड़े थे। ये देख उनके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई। लगभग 12 लाख को गहनों के चोरी की बात बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thieves flew 12 lakh ornaments from businessman's house in Azamgarh
घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में घरवालों को कमरे में बंदकर चोरी 

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार में गुरुवार की रात घर में घुसे चोरों ने घरवालों को कमरे में बंदकर 10 हजार रुपये व जेवरात समेत सात लाख की चोरी कर ली।  क्षेत्र के चेतगंज बाजार में गुरुवार की रात चोर विनोद कुमार अग्रहरि के घर में छत के रास्ते घुसे। विनोद, पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्री प्रिया व पुत्र निखिल सो रहे थे। बाहर से दरवाजे की कुंडी चढ़ा दी।

दूसरे कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुसकर बॉक्स में रखा आभूषण निकाल लिया तथा दो बॉक्स घर से लगभग 150 मीटर दूरी अरहर के खेत में ले जाकर तोड़े और उसमें रखा आभूषण चोरी कर ले गए। शुक्रवार की भोर किसी काम से उठे विनोद ने जब बाहर से दरवाजा बंद पाया तो पत्नी को जगाया। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया।

पड़ोसी को फोन करने पर दरवाजा खुला। देखा कि घर के पीछे जाने वाली गैलरी का दरवाजा खुला था, सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी लक्ष्मी ने आसपास के लोगों को सूचित कर पीआरवी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पीआरवी पुलिस तथा चौकी चेतगंज प्रभारी पहुंच कर मौका मुआयना किया।

विनोद कुमार ने बताया कि सोने का हार, दो मंगलसूत्र, मांग टीका, तीन सोने की चेन ,पांच अंगूठी ,मीना इत्यादि लगभग सात लाख रुपए का आभूषण व 10 हजार रूपये नगद चुरा ले गए। गृह स्वामी विनोद कुमारब अग्रहरि ने पुलिस चौकी चेतगंज में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed