{"_id":"5b3fb8764f1c1bbe248b4f7a","slug":"teacher-s-demand-of-three-lakhs-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक से मांगी तीन लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक से मांगी तीन लाख की रंगदारी
Azamgrah
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी एक अध्यापक को फोन कर बदमाश ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी। रुपये के लिए बार-बार फोन आने पर अध्यापक ने अपना मोबाइल बंद कर दिया तो बदमाश ने मैसेज भेजकर धमकी दी।
घटना के बाद से ही अध्यापक का परिवार भयभीत है। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित चंद्रधारी सरोज बिंद्राबाजार के निवासी हैं। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रशूलपुर माफी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं।
चंद्रधारी के मुताबिक बुधवार को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव करने पर फोन करने वाले ने तो पहले भद्दी-भद्दी गालियां दी। इसके बाद तीन लाख रुपये की मांग किया। रुपये न मिलने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
अध्यापक के मुताबिक बुधवार की रात करीब दस बजे तक कुछ देर के अंतराल पर लगातार फोन आने से परेशान चंद्रधारी ने मोबाइल बंद कर दिया तो बदमाश ने मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा। चंद्रधारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी भरा फोन आने से परिवार के लोग दहशत में हैं।
शुक्रवार को उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। अब तक की जांच से पता चला कि यह किसी की शरारत है। बहरहाल पुलिस मामले के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।