{"_id":"603d2fba5eb2d6109d43b3a47bd54d48","slug":"sp-leader-gunner-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के गनर पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के गनर पर हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
लालगंज में शुक्रवार को सपा की बैठक के दौरान चली गोली में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव निवासी प्रवीण यादव (25) की मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक के चाचा रामप्यारे यादव की तहरीर पर पुलिस ने तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरैया निवासी इंद्रेश पुत्र पुजारी के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
फरार आरोपी पल्हना ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए सपा के प्रत्याशी अवधेश यादव का गनर है। वहीं शनिवार को ही घरवालों की सहमति पर प्रवीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के लिए लालगंज स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में शुक्रवार को सपा की बैठक थी। क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज, ब्लॉक प्रमुख जीयालाल यादव सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंदर बैठकर रणनीति बनाने में मशगूल थे।
विज्ञापन
नेताओं के गनर, चालक तथा समर्थक बाहर बैठे थे। इसी दौरान वहां खड़ी टाटा सफारी से अचानक गोली चली और स्कार्पियो में बैठे प्रवीण की पीठ में जा लगी। गोली की आवाज सुन अंदर बैठे लोग बाहर निकले। घायल प्रवीण को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उसके शव को रात में ही उसके पैतृक गांव रणमों लाया गया। एसपी सिटी विनोद कुमार स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन घरवालों ने पिता रामदुलार के आने तक शव उठाने से मना कर दिया।
स्थिति की गंभीरता देखते हुए पुलिस पूरी रात प्रवीण के पिता का इंतजार करती रही। प्रवीण के पिता बीएसएफ में हैं, जो कि इस समय नोएडा में तैनात हैं। उनके आने में देरी पर शनिवार को संपर्क किया गया तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही।
देवगांव कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि प्रवीण के चाचा की तहरीर पर इंद्रेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जिस स्कार्पियो में प्रवीण बैठा था, उसे भी बरामद कर लिया गया है।