{"_id":"88c9b490707ab730ceccb9f5c5bd63ac","slug":"smuggler-with-a-million-wine-closures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की शराब संग तस्कर बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख की शराब संग तस्कर बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी थाने के निजामुद्दीनपुर गांव में चल रहे शराब के अवैध अड्डे पर गुरुवार शाम पुलिस छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब और उपकरण बरामद की। यहां काफी दिनों से शराब का अड्डा चल रहा था। पुलिस भागे आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
एसओ सिधारी रामनरेश यादव ने बताया कि निजामुद्दीनपुर गांव निवासी बुझारत राजभर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर काफी दिनों से घर पर शराब का अड्डा चला रहा था। बुझारत और उसके साथी यहां शराब बनाकर उसे आसपास के क्षेत्रों में एजेंटों के माध्यम से सप्लाई करते थे। गुरुवार को मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिली तो देर शाम को एसओ दलबल के साथ पहुंचे और छापा मारा। पुलिस को देख बुझारत के साथी फरार हो गए। जबकि उसे पकड़ लिया गया।
घर की तलाशी लेने पर दो ड्रमों में भरकर रखा गया 100 लीटर शराब बनाने की शीरा, 765 पाउच में भरकर रखी गई शराब, शराब पैक करने के लिए पाउचिंग मशीन आदि बरामद कर ली। एसओ ने बताया कि बरामद शराब और उपकरण आदि की कीमत करीब एक लाख रुपये है। बुझारत का चालान कर पुलिस फरार हुए उसके दो साथियों की तलाश में जुटी है।