फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police daboca three hooch karobariyom

पुलिस ने तीन अवैध शराब कारोबारियों को दबोचा

Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police daboca three hooch karobariyom
जिले के अलग-अलग थाने की पुलिस ने बुधवार को छापेमारी और घेराबंदी कर तीन अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर दो धंधेबाज फरार हो गए। पुलिस सभी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली पुलिस मंगलवार की शाम सूचना पर कंजहित नहर स्थित चौहान बस्ती जाने वाले मार्ग से अवैध शराब लदकर जा रही मारुति वैन की तलाशी ली तो वाहन से अरुणाचल प्रदेश की बनी 250 शीशी तथा 750 खाली शराब की शीशी बरामद हुई।
विज्ञापन


वैन में सवार प्रेमनाथ चौहान पुत्र खरपत्तू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार का निवासी है। इस दौरान उसका साथी अजित यादव पुत्र शिवपूजन यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अजित मेहनगर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव का निवासी है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर बदनपुर गांव में अवैध तरीके से संचालित शराब की भी को पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर पकड़ा। यहां से पुलिस को नौ पेटी तैयार शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, 80 लीटर शराब बनाने के लिए रखा शीरा और पाऊचिंग मशीन बरामद की। पुलिस के हत्थे भीमा यादव पुत्र विक्रम यादव और सजनू राजभर पुत्र बंशी राजभर चढ़े। दोनों जहानागंज थाने के कुत्तुबपुर बदनपुर के निवासी है। पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया।

जहरीली शराब कांड का आरोपी गिरफ्तार : थाने की पुलिस बुधवार की शाम चेकिंग के दौरान जहरीली शराब कांड में वांछित फरार चल रहे व्यक्ति को दबोचा। आरोपी के पास से अवैध शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ। थानाध्यक्ष की मानें तो गिरफ्तार रामाशीष यादव उर्फ बब्लू पुत्र पवारु यादव केरमा गांव का निवासी है। वर्ष 2013 में मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब कांड के आरोपी मुलायम यादव का भाई है।


 थानाध्यक्ष मुबारकपुर संतलाल यादव के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस गोंछा गांव स्थित पुलिया पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान वहां एक बाइक सवार युवक पहुंचा, पुलिस के हाथ देने पर बाइक सवार भागने लगा। वह अपनी बाइक की स्पीड भी बढ़ा दी लेकिन घेराबंदी कर पुलिस आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से सौ पाउच बरामद किया। बरामद पाउच पर ''बाम्बे पेपसी स्वीटी एण्ड टेस्टी'' का मोनोग्राम लगा हुआ था। इसके अलावा बोरी से अवैध शराब बनाने के सामने और उपकरण आदि भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed